फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के डिवाइडर से टकराई ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर क्षेत्र के महुली चौराहे के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दुर्घटना में ट्रक सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली चौराहे के पास बुधवार को सोनभद्र की ओर से वाराणसी की ओर से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर की साइड वाल में घुस गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। नहर की साइड वाल से ट्रक को बाहर निकालने के दौरान वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वाहन को हटवा कर जाम खुलवाया, तब आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें