फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक ने सीमेंट के डिवाइडर को तोड़ा, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित पुराने बाड़ा में सीमेंट के डिवाइडर को ट्रक ने बृहस्पतिवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। डिवाइडर का टूटा हुआ हिस्सा सड़क पर बिखर गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह किसी प्रकार रास्ते को साफ कराया गया। तब जाकर के यातायात सुचारू हो सका। यातायात पुलिस ने पुराने सीमेंट के डिवाइडर को लगभग 50 मीटर तक सड़क के बीचों-बीच रखा था। इसे बृहस्पतिवार की रात बेकाबू ट्रक ने पूरे डिवाइडर को ध्वस्त कर दिया। रात का फायदा उठाकर ट्रक चालक भाग गया। सड़क के बीचो-बीच मलबा पड़ा रहा। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जाम लग गया। ट्रक से डिवाइडर घसीटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही थी। सुबह मौके पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने मलबे को सड़क से हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें