फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पट्टी कला स्थित जायसवाल लान में शनिवार को नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरि व 25 सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ एसडीएम मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह ने दिलाई।
विज्ञापन

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दो दशक नगर पालिका क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। अब मिनी सदन में भाजपा सत्ता में आई है तो पिछड़े तथा संसाधनों से वंचित रहे इलाकों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कराया जाएगा। ताकि नगर पालिका क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित कर आदर्श बनाया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि जनता ने हमारी पार्टी पर भरोसा जताया है। लोगों के विश्वास पर खरे उतरने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
धन्यवाद ज्ञापन के दौरान नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जिस ट्रिपल इंजन सरकार का जनता से हम लोगों ने वायदा किया है, उसकी कसौटी पर खरा उतरना हमारा संकल्प होगा। ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास हम पर कायम रह सके। इस दौरान गुलाब मौर्य, राजेश हिंद, धर्मवीर तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश वर्मा, जय प्रकाश सिंह, घनश्याम पटेल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी। बताया गया कि बरसात के मौसम में नगर के निचले इलाकों में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य नगर से कटे इलाकों में सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने तथा मुख्य बाजार से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण कराने तथा पार्क बनाने के लिए लंबित योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। कार्ययोजना में प्रस्तावित योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए शासन स्तर से पर्याप्त धनराशि अवमुक्त कराकर निर्धारित अवधि में पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
यह भी कहा गया कि शासन की नीतियों के अनुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा योग शिविर के लिए स्थल का चयन करने के अलावा व्यायामशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह से पेयजल से वंचित इलाकों में जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछवा कर पानी उपलब्ध कराने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में ट्यूबवेल लगवाने की कार्ययोजना बनाकर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा सफाई कार्य से वंचित क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छ व सुंदर नगर का संकल्प साकार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें