हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व पर सभासदों एवं पर्यवेक्षकों की टीम ने सभी 38 वार्डों में तिरंगा झंडा वितरित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने महंत शिवाला वार्ड में तिरंगा झंडा वितरण की कमान संभाली। बुधवार को दोपहर तक नगर पालिका की टीम ने सभी अड़तीस वार्डों में 10 हजार से ज्यादा झंडा घर-घर पहुंचाया। तिरंगा झंडा मिलते ही कई लोगों ने अपने-अपने छतों पर उसे लगा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये 11 व 12 अगस्त की शाम तक सभी 38 वार्डों में लगभग 40 हडार झंडा पहुंचा दिया जायेगा। इसकी शुरुआत बुधवार को सुबह कर दी गई है। सभासद राजेश पांडेय, हेमंत त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, धीरज तिवारी, अनिल यादव, विनोद बिंद , शुभम शर्मा, शिव कुमार बिंद, गुलाब, मोरिया, बब्बू, मुहर, गौरी, शंकर भारती, अवधेश भारती, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।