मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने छह चौकी प्रभारियों समेत 14 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। लंबे समय से चौकी पर तैनात प्रभारियों को स्थानांतरित किया गया। महिला उप निरीक्षक गीता राय को विंध्याचल कोतवाली से चौकी प्रभारी डंकीनगंज बनाया गया। कचहरी चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह को अहरौरा नगर का चौकी प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक रणजीत श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बरौधा लालगंज भेजा गया। चुनार थाने के चक गंभीरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज को चौकी प्रभारी मुकेरी बाजार भेजा गया। चौकी प्रभारी मुकेरी बाजार योगेंद्र नाथ यादव को चक गंभीरा का चौकी प्रभारी बनाया गया। लालडिग्गी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सिंह को नारकोटिक्स सेल भेजा गया। सतीश चंद्र सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर लालडिग्गी चौकी प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर कचहरी चौकी, विनय कुमार राय को पुलिस लाइन से हटाकर कटरा कोतवाली में उप निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर थाना हलिया भेजा गया। उप निरीक्षक ओम प्रकाश राय को थाना हलिया से जन सूचना सेल, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव को हलिया थाने से जमालपुर, उप निरीक्षक भरत राय को कोतवाली शहर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। जितेंद्र कुमार यादव को जमालपुर से कोतवाली शहर प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया।