फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और लालगंज थाना प्रभारी का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कानुन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए शहर और लालगंज थाना प्रभारी के साथ तीन चौकी प्रभारी और एसआई को इधर से उधर किया है। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज को लालगंज थाने का प्रभारी बनाया, लालगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल, थाना मड़िहान में तैनात निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव को शहर कोतवाल बनाया गया है। विंध्याचल में तैनात श्यामधर सिंह को चौकी प्रभारी नरायनपुर, नरायनपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को थाना चुनार भेजा गया। वासलीगंज चौकी प्रभारी भारतभूषण सिंह को गुरसंडी और गुरसंडी चौकी प्रभारी अभय नाथ सिंह को वासलीगंज चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई लल्लन पांडेय को पड़री, वासुदेव सिंह यादव को कछवां, कौशलेंद्र मिश्रा को कोतवाली देहात,रमाकांत सिंह यादव को कोतवाली शहर, कन्हैया सिंह यादव को थाना लालगंज, महेश सिंह को हलिया, उमेश राय को पेशी श्रेष्ठ, शोभनाथ व त्रिलोकी नाथ पांडेय को कोतवाली देहात, मो. नसीम को विंध्याचल, रामदुलार यादव को चील्ह से शहर, रमाशंकर यादव को अदलहाट से कटरा कोतवाली भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें