मिर्जापुर। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। दिल्ली रेलखंड से आने वाली ट्रेनें छह से आठ घंटे लेट चल रही हैं।
मगध एक्सप्रेस के आने का समय सुबह सात बजकर 40 मिनट है, जो निर्धारित समय से आठ घंटे देर से चल रही है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आने का समय सुबह आठ बजकर 10 मिनट है, जो निर्धारित समय से छह घंटे लेट चल रही है। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के आने का समय सुबह नौ बजकर 10 मिनट है, जो साढ़े छह घंटे देर से चल रही है।