फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेनें साढ़े तीन से 12 घंटे तक लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे के चलते डाउन लाइन पर दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देर से चल रही हैं। मंगलवार को ट्रेनें 10 से 12 घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के आने का समय सुबह सात बजकर 40 मिनट है, जो 10 घंटे देर से चल रही थी। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आने का समय सुबह आठ बजकर 10 मिनट है, जो अपने तय समय से साढ़े आठ घंटा देर से चल रही थी। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के आने का समय सुबह नौ बजकर 10 मिनट है, जो अपने तय समय से छह घंटे देर से चल रही थी। इसी तरह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के आने का समय दोपहर में एक बजकर 43 मिनट है, जो साढ़े 12 घंटे देर से चल रही थी। अप लाइन पर नेताजी एक्सप्रेस के आने का समय सुबह नौ बजकर 10 मिनट है, जो साढ़े छह घंटे देर से चल रही थी। गरबा एक्सप्रेस के आने का समय सुबह 10 बजे है, जो पांच घंटे देर से चल रही थी। हावड़ा एक्सप्रेस के आने का समय सुबह 10 बजकर 53 मिनट है, जो साढ़े तीन घंटे देर से चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें