फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिल्ली से आने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे के चलते ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनें देर से आ रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं। रविवार को सुबह भी डाउन लाइन पर दिल्ली से आने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे देर से आईं। मगध एक्सप्रेस के आने का समय सुबह सात बजकर 40 मिनट है ,जो चार घंटे देर से आई। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आने का समय सुबह आठ बजकर 10 मिनट है, जो अपने तय समय से पांच घंटे लेट चल रही थी। ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस के आने का समय नौ बजकर 10 मिनट है, जो अपने तय समय से पांच घटे लेट चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें