फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कूड़े के पृथक्करण और विकेंद्रीकरण के लिए दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों, रहवासियों व दुकानदारों को गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के तरीके बताए गए। रुखड़घाट, महंत शिवाला व तरकापुर वार्ड में पृथककरण व विकेंद्रीकरण अवधारणा के संबंध में नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें गीला-सूखा कूड़ा कलेक्शन, नीला-हरा कूड़ेदान का प्रयोग, एमआरएफ सेंटर की उपयोगिता, होम कम्पोस्टिंग, ट्रीटमेंट प्लांट, एसटीपी प्लांट, शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1533 व 14420 के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभासद धीरज कुमार सोनकरव, रतन बिंद ने नागरिकों को जागरूक किया। सीएसआई मनोज सेठ, प्रदीप दूबे, रोहित जायसवाल, शुभम मोदनवाल, राकेश यादव, प्रियेश गुप्ता, मंगल प्रसाद, एसबीएम टीम, जोनल की टीम व एमआरएफ की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें