मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों को 14 जनवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए 65 कार्मिकों की सूची जारी की गई है। मुख्य विकास अधिकारी, कार्मिक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा है कि जो पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी अब तक प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए हैं, वे 14 फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल हों। कहा कि सभी अनुपस्थित मतदान अधिकारी एवं माइक्रो आबजर्वर को राजकीय इंटरमीडिएट कालेज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। संबंधित कर्मचारी अगर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से विधिक कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र भेज दिया जाएगा।