फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नियमित टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि नियमित टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 17 दिसंबर तक बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके लिए 2668 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 12 सुपरवाइजरों को विभाग की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों का चिन्हांकन कर रही हैं। चिन्हांकन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उस सूची को विभाग को सौंपेंगी। सूची तैयार होने के बाद बच्चों का टीकाकरण समय से किया जा सकेगा।
इसकी मॉनिटरिंग के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान यूनीसेफ के अखिलेश शर्मा ने बताया कि मुख्य सेविकाओं को नियमित टीकाकरण से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने व घर-घर सर्वे के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को अपने बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। ताकि वंचित बच्चों का टीकाकरण समय से कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के 16 सीएचसी, 53 पीएचसी व 326 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खसरे का टीका उपलब्ध है। ताकि बच्चों के टीकाकरण में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें