फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोकार्पण के बगैर गैपुरा ओवरब्रिज से आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए नवरात्र का पहला दिन खुशी वाला रहा। गैपुरा रेलवे स्टेशन के पास गैपुरा-जोपा मार्ग पर स्थित रेल लाइन पर बने ओवरब्रिज मंगलवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया। हालांकि ओवरब्रिज का अभी लोकार्पण नहीं हुआ है। ओवरब्रिज से आवागमन चालू होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, रेल फाटक बंद होने पर लोगों को ट्रेन गुजरने तक काफी देर तक खड़े होकर इंतजार करना पड़ता था। रेल लाइन पार करते समय अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। यहां रेलवे की तरफ से भूमिगत पुल बनाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने काफी विरोध कर काम रोकवा दिया था। इसके बाद जुलाई 2021 में ओवरब्रिज का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम तथा रेलवे की तरफ से शुरू किया गया था। ओवरब्रिज करीब ढाई साल बाद बनाकर तैयार किया गया। पुल की लंबाई 715 मीटर है। सेतु निर्माण निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के संबंध में उनका कहना था कि यह काम कार्ययोजना में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें