मिर्जापुर। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन के मद्देनजर जिले से ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया है। जो अयोध्या में भूमि-पूजन के दिन यातायात व्यवस्था को संभालेगी। अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि-पूजन करेंगे। इसे देखते हुए वहां तैयारियां तेज हो गई है। सुरक्षा केे लेकर प्रबंध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का दौरा है। इसके मद्देनजर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस को बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीएम के राममंदिर पूजन कार्यक्रम के तहत जिले से ट्रैफिक और अन्य आरक्षी समेत कुल 30 लोगों को भेजा गया है। रविवार को ही सभी को अयोध्या भेज दिया गया है। सिर्फ पूजन का कार्यक्रम है। इसलिए ज्यादा संख्या में फोर्स की मांग नहीं की गई है।