हलिया थाना क्षेत्र के डोहर गांव में बुधवार की रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी व सेल्फ को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग किया। स्थानीय गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद चौबे बृहस्पतिवार को थाने मे तहरीर देकर बताया कि परिजन खाना खाकर घर के अंदर सोए थे। देर रात घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी व सेल्फ को चोर खोल ले गए। सुबह सोकर उठने पर देखा कि तार व अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था। काफी खोज बीन के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।