मिर्जापुर। पिछने तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते जिले के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए है। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद थी तो काफी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों की ओर पहुंचे रहे। पर्यटन स्थलों पर न सिर्फ लोगों ने बरसात का आनंद उठाया, बल्कि झरनों और पहाड़ों से आ रहे पानी में स्नान का भी आनंद लिया। बरसात होने चलते पेड़ों और पहाड़ों की आड़ में लोग बाटी-चोखा बनाते रहे। शहर के सबसे करीब खरंजा फाल, खजुरी, विंढम फाल पर लोग पहुंचे रहे। नगर के अधिकांश लोग कार और बाइक से पहुंचे। उधर अहरौरा के लखनियां दरी, चुनार के सिद्धनाथ दरी आदि जल प्रपातों पर वाराणसी और अन्य स्थानों से पर्यटक मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचे रहे। इस दौरान इन स्थानों पर ग्रामीणों ने भुट्ठे और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें लगाए रहे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही।