फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाप टेन का गैंगेस्टर अपराधी तमंचा साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर मोचियाना गली से टाप टेन के गैंगेस्टरआरोपी को गिफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित एक वार्ता के दौरान किया। कटरा कोतवाल राजेश कुमार, एसआई संजय कुमार यादव, हरिकेश आजाद, संतोष सिंह रविवार की सुबह चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माचियाना गली तिराहा गणेशगंज के पास गैंगेस्टर का आरोपी खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी करके आरोपी मन्नी सरदार उर्फ सर्वजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गणेशगंज को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी ने बताया कि मन्नी सरदार के ऊपर कटरा कोतवाली समेत अन्य थाने में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट आदि धाराओं मतें 27 मुकदमें दर्ज है। वह कटरा कोतवाली का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें