मिर्जापुर। विभिन्न विकास खंडों में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता के लिए बाइक रैलियां निकाली गईं। इसमें शामिल ग्राम प्रधानों के साथ ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को वोट का महत्व समझाया। साथ ही चुनाव में हिस्सा लेकर मतदान करने की अपील की।
जिगना, विकास खंड छानबे में खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक जुलूस को क्षेत्र की ओर रवाना किया। बाइक जूलूस में विनोद कुमार यादव, संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल सहित ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। जमालपुर, एडीओ आईएसबी मुकेश कुमार शर्मा व एडीओ पंचायत मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बाइक जुलूस को ब्लाक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस 15 किलोमीटर की दूरी तय करतें हुए पुन: ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। जुलूस में शामिल लोगों ने आगामी 2024 के चुनाव में मतदाताओं से मतदान किए जाने की अपील की। रैली में संतोष कुमार मिश्रा, आशुतोष यादव, आलोक यादव, इमरान अहमद आदि रहे। शरफराज अहमद, विरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। राजगढ़, खंड विकास अधिकारी रामाकांत ने मतदाता जागरुकता जुलूस को हरी झंडी दिखाकर ब्लाक से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किया। बाइक रैली राजगढ़, सलैया, ददरा, पाणिगवा, कुड़ी, भैसाखात होते हुए पुन: ब्लाक पहुंची।
चील्ह,
विकास खंड कोन में मतदाता जागरुकता रैली को बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला ने रवाना किया। ब्लाक मुख्यालय से बाइक जुलूस चील्ह चौराहा होते हुए चील्ह, गोपीगंज, औराई मार्ग पर सड़क के किनारे पड़ने वाले गांवों में लोगों से अधिक से अधिक मतदान किए जाने का आवाह्न किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विनीत मौर्या, एडीओ कोआपरेटिव कृपा शंकर पाल, एडीओ समाज कल्याण रंजीत आदि उपस्थित रहे। हलिया, स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से ज्वाइंट बीडीओ श्री राम ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार स्लोगन लिखा नारा के साथ हलिया बाजार, बरी, हथेडा, भटवारी, होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, नरेंद्र कानापुरिया, प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ आदि रहे।