फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा 12416 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगभग एक माह से चढ़ा त्रिस्तरीय पंचायती चुनावी बुखार दो मई को थम जाएगा। इसी के साथ ही गांव की सरकार के इस चुनावी महासमर में 12 हजार चार सौ 16 प्रत्याशियों के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इस समय सभी प्रत्याशी दिन रात बस अब अंतिम फैसला के बारे में ही सोच रहे हैं। इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 44 पदों के लिए चुनाव हुआ। इसी प्रकार प्रधान के आठ सौ नौ, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक हजार 92 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 10 हजार चार सौ 71 पदों के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव के क्रम में 13 व 15 अप्रैल को नामांकन हुआ। 26 अप्रैल को मतदान हुआ तथा दो मई को मतगणना होगी। इस चुनाव के दौरान पांच प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इससे उस जगह प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हुआ। अब वहां नौ मई को मतदान होगा। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि प्रत्याशी व अभिकर्ता मतगणना आरंभ होने के 48 घंटा पूर्व आरटीपीसीआर अथवा रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड 19 वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण किए जाने की रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें