फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीमारी से तंग युवक ने लगाया मौत का फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव के मुराजपुर बस्ती में एक युवक ने शुक्रवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह बीमारी के चलते परेशान था। जानकारी होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला के मुराजपुर गांव निवासी चंदन उर्फ सोनू (22) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को 11 बजे स्नान करके मोबाइल पर बात करते हुए अपने कमरे में गया। कमरे में वह साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। कुछ देर बाद गांव का युवक मिलने आया तो माता प्रेमा देवी ने बताया घर कमरे में गया है। कमरे के पास जाने पर कमरा बंद मिला। युवक ने जब रोशन दान से देखा तो चंदन फंदे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा और आनन फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता राजेंद्र प्रसाद व परिजनों के अनुसार मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने परिवार के द्वारा पोस्टमार्टम न कराए जाने की मांग की। जिसके बाद पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि मृतक रोग से ग्रसित था। इलाज चल रहा था। इसके चलते मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें