फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आजादी के लिए आहुति देने वालों की स्मृति है तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हर घर तिरंगा अभियान व हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं भी उसमें शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी में प्राणों का उत्सर्ग करने वालों का स्मरण दिलाने के लिए यह रैली है। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर रमईपट्टी चौराहा, पेट्रोल पंप तिराहा सहित नगर के अनेक मार्गों से होकर गुजरी। लोगों को तिरंगा झंडा व राष्ट्र प्रेम की भावना को सम्मान करने के लिए जागरुक किया गया। डीएम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन महान विभूतियों ने प्राणों की आहूति दी है, उन्हें याद करने तथा उनके प्रति सम्मान दिलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं। स्वच्छता हम सबकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। स्वच्छता को अपनाते हुए हम अपने राष्ट्र एवं समाज को स्वच्छ एवं निरोगी रख सकते हैं। रैली में एडीएम अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय आदि रहे। इस दौरान 300 सफाईकर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी लिया और अपलोड किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें