मिर्जापुर। जिले में माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का कर दिया है। यह व्यवस्था फिलहाल 6 जनवरी तक लागू होगी। उसके बाद परिस्थिति के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।