फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के एटीएम से ठग ने निकाला 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक में ठग ने महिला के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में तैनात एएनएम ललिता देवी ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकालने गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने मदद मांगने पर उसका एटीएम लेकर चेक किया और बताया कि एटीएम में गड़बड़ी है। पैसा नहीं निकलेगा। इसके बाद खाते से 10-10 हजार करके 20 हजार रुपया निकल गया। बुधवार को मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आया तो पैसा निकलने की जानकारी हुई। जानकारी होने पर एएनएम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित से बैंक खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे जांच पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें