फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नेपाल से चरस लेकर आए तीन तस्करों को भेजा जेल

विज्ञापन
अदलहाट पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
अदलहाट। नारकोटिक्स टीम वाराणसी और अदलहाट पुलिस ने शनिवार की देर रात चरस के साथ पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय तस्कर को रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तस्कर नेपाल से चरस लेकर आए थे। जिसे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करना था।
पकड़े गए रविशंकर मिश्रा निवासी बहरियाबाद जिला गाजीपुर, रोशन यादव निवासी कटाई टीकर थाना भाटपार रानी जिला देवरिया के पास से दो किलो 430 ग्राम चरस, एक बाइक व चार मोबाइल बरामद किया गया है। नेपाल के वामिक अंसारी उर्फ सौरभ निवासी मदनपुरा थाना दशाश्वमेध जिला वाराणसी को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि अदलहाट क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ को दी। इसके बाद नारकोटिक्स और अदलहाट पुलिस ने विशेषरपुर स्थित एक बाइक एजेंसी के पास से मादक पदार्थों को बेचने जा रहे तीन तस्करों को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें