अदलहाट। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिले के तीन बाल वैज्ञानिकों के लघु शोध पत्र चयनित किए गए हैं। अन्य मंडलों से भी बाल वैज्ञानिकों के लघु शोध पत्र चयनित किए गए हैं।
राष्ट्रीय स्तर के लिए कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता के लिए अयोध्या के समर्थ गुप्ता, कुशीनगर की अनन्या पाठक, अंबेडकर नगर के प्रशस्ति, प्रतापगढ के शौर्य पांडेय, मिर्जापुर की अंशिका दुबे का चयन किया गया है। इसी प्रकार श्रावस्ती की स्तुति श्रीवास्तव, प्रयागराज की तान्या सिंह, गाजीपुर की सुनैना, बलिया के अथर्व मिश्र चयनित किए गए हैं। वरिष्ठ वर्ग में झांसी के शुभम अनुरागी, झांसी के ही सागर अहिरवार, अयोध्या की अनुष्का जया कुशवाहा, प्रयागराज के आदित्य यादव, संत कबीरनगर के प्रियांशु वर्मा चयनित किए गए हैं। इसी प्रकार बाराबंकी की गीतांजलि, बलिया के आयुष राव, बहराइच के अथर्व मिश्र, चंदौली के प्रिया सिंह, मिर्जापुर के अनिकेत पटेल, कौशांबी के आयुष कुमार, मिर्जापुर के अभिरूप वर्मा चयनित किए गए हैं।
बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व कलाम इनोवेशन लैब अहरौरा के बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न गतिविधियाें में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बीडी त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने विचार व्यक्त किए। राज्य समन्वयक डॉ. एसके सिंह, डॉ. आरसी सिंह, सुशील कुमार पांडेय, शैल तिवारी आदि मौजूद रहे। परिणाम की घोषणा डॉ. विजय कुमार ने की। इसके पूर्व 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दिन jविवार को मुख्य अतिथि प्रो. बीडी त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि राजकुमार दीक्षित ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान अपने जिलों में अच्छे प्रोजेक्ट करने व जिला समन्वयक को सहयोग करने के अलावा जिले के विद्यालयों के बच्चों को जोड़ने के लिए बाल विज्ञान संचारक सम्मान से सम्मानित किया गया।