फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फूड प्वाइजनिंग से बीमार दो महिलाएं समेत तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में फूड प्वाइजनिंग के चलते घर पर इलाज करा रहे तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उनको प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। मड़वा धनावल गांव निवासी दयाशंकर शुक्ल दादा के परिवार के छह लोग मंगलवार की शाम शादी में बचे रिफाइंड तेल से बना भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए थे। उनको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने धर्मेंद्र शुक्ल व उनकी मां कुसुम देवी और भाभी प्रतिमा शुक्ला को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बुधवार की देर रात प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में धर्मेन्द्र शुक्ल की मौत हो गई थी। राधा शुक्ला (24) और प्रतिमा शुक्ला (27) का घर पर ही इलाज चल रहा था। मंडलीय अस्पताल में प्रेम प्रकाश शुक्ल की हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बृहस्पतिवार की रात प्रेम प्रकाश, राधा और प्रतिमा की हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद तीनों को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के मुखिया दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि घर के पांच लोगों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें