फुटबाल अंडर-13 में चयनित सुहानी साहू। स्रोत- फुटबाल संघ
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश की अंडर -13 टीम में मिर्जापुर की सुहानी साहू, अनन्या कुमारी और अमृता कुमारी का चयन किया गया। सुहानी साहू को टीम का कप्तान बनाया गया है। जिला फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया अस्मिता फुटबॉल लीग का आयोजन पंजाब के एजीएस खालसा कॉलेज महीलपुर में किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की अंडर-13 बालिका फुटबॉल टीम भाग ले रही है। इसमें जिले की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें हिंदू बालिका स्कूल वासलीगंज में कक्षा नौ की छात्रा सुहानी साहू पुत्री समारोह साहू निवासिनी कैलाशपुरी कॉलोनी है। रानीबारी निवासी अमृता पुत्री केशव कुमार और उसकी बहन अनन्या कुमारी पहली बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग ले रही है। यह सभी खिलाड़ी मोर्चाघर के मैदान पर पिंकी दुबे से प्रशिक्षण लेती हैं। इनके चयनित होने पर जिला फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी, राधाकांत सिंह, प्रीत निराला, नेहा कुमारी, सरिता सिंह, शशिधर द्विवेदी, डा. नवीन यादव, तुफैल आदि ने खुशी जताई।
फुटबाल अंडर-13 में चयनित सुहानी साहू। स्रोत- फुटबाल संघ
फुटबाल अंडर-13 में चयनित सुहानी साहू। स्रोत- फुटबाल संघ