पटेहरा। पटेहरा कला स्थित चुनमुनिया बगीचे के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
तुलसी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (27) अपने साथी बीरबल (40) निवासी सोनभद्र लोढ़ी के साथ बाइक से सोनभद्र जा रहे थे। चुनमुनिया बगीचा के पास सामने से आ रहे रिक्शा खुर्द निवासी सचिन पटेल (25) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से पटेहरा पीएचसी भेजा गया। जहां डाॅ. बहाल अहमद ने सचिन की हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।