लालगंज। थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव के जंगल में शनिवार की भोर अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हुए पथराव के मामले में रविवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चार लोग शनिवार को ही जेल भेजे जा चुके हैं। लालगंज वन क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वन भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर शनिवार की भोर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। लाठी-डंडे और पत्थर से हुए हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए थे। वन विभाग की तहरीर पर सात नामजद जीरा भारती, शोभा, मंजय वर्मा, सतन, पवन, अमरेश, राजकुमार व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस मामले में चार लोग शनिवार को ही जेल भेज दिए गए थे। दशमी राम (वन दरोगा-वन विभाग रेंज लालगंज) द्वारा वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण हटाते समय अभियुक्तों द्वारा कहासुनी व झड़प करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी। सूचना के आधार पर घटना से संबंधित अभियुक्तों मंजय वर्मा, संतन कोल, उमाकांत कोल निवासीगण तेंदुआ खुर्द थाना लालगंज जनपद को गिरफ्तार को जेल भेजा गया ।