कछवां। बजहां गांव निवासी राजू वाराणसी में चालक का काम करता है। सोमवार की रात नौ बजे वाराणसी से अपने घर के लिए निकला था। कछवां रोड से साधन न मिलने की वजह से पैदल ही घर के लिए जा रहा था। भैसा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा था। उसने एक ट्रैक्टर जाते हुए देखा तो हाथ देकर उसे रोक लिया। ट्रैक्टर चालक ने उसे बैठा लिया। भैंसा चौकी से कुछ दूर जाकर जमुआरी गांव के सामने रास्ते में ट्रैक्टर रोककर उससे 24 हजार छीन लिया। इसके बाद उसे वही उतार कर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।