हलिया। क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर समौती गांव में बृहस्पतिवार रो देर शाम को दो बाइकों की टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रही पीआरवी 112 के पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है। दो घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हलिया क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी बाइक सवार ओमप्रकाश अपने मित्र देवरी पूरब गांव निवासी रवि के साथ बाइक से मित्र के भाई के शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया - ड्रमंडगंज मार्ग पर समौती गांव में पहुंचे थे कि सिकटा गांव निवासी बाइक सवार जुनैद मोहम्मद से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि और जुनौद को भी चोटें आई हैं। रास्ते से जा रहे पीआरवी 112 के पुलिसकर्मी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां चिकित्सक ने ओमप्रकाश की हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।