फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिन में उचक्कागिरी की तीन घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सर्किल के थानों में दो दिनों के अंदर छिनैती और उचक्कागिरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से मोबाइल फोन छीने जाने, कटरा कोतवाली में एक स्कूल के मैनेजर से मोबाइल फोन की छिनैती की घटना के बाद बुधवार की रात विंध्याचल में एक ई-रिक्शा चालक यात्री का बैग लेकर फरार हो गया। संतकबीर नगर से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालु मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मां के दर्शन के बाद एक ई रिक्शा से काली खोह व अष्टभुजा मंदिर करने जाने के लिए रिजर्व किया। अष्टभुजा मंदिर दर्शन के लिए जाने के पूर्व ई रिक्शा चालक को दो बैग सुपुर्द कर दिया, परंतु दर्शन के बाद वापस लौटने पर ई-रिक्शा मौजूद नहीं था। पीड़ित दर्शनार्थी के अनुसार दोनों बैग में कपड़ों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण कागजात व बाइक की चाबी थी। पीड़ित ने इस बात की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की। जिसके आधार पर पुलिस ने निजी प्रतिष्ठान व भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किया। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें