जिले में एक दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर तीन कोविड संक्रमित मिले। इस बीच पूर्व में संक्रमित 18 लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस अब 10 हो गए हैं।
जिले में लगातार पांच दिनों तक कोविड संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 25 पहुंच गई थी। मंगलवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। इस बीच बुधवार को फिर तीन संक्रमित मिले। साथ ही 18 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए। जिसके बाद एक्टिव केस में कमी आई है। इस समय एक्टिव केस 10 हैं। नोडल डॉ. वीके भारती ने बताया कि 1693 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईहै। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला, मझवां क्षेत्र का 28 वर्षीय पुरुष और रेलवे कालोनी के 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोन ब्लॉक कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं स्वस्थ हो गई हैं। जिले में अब तक 12126 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 11989 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 127 की मौत हुई है।