राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित बसंत विद्यालय इंटर कालेज की छात्राएं, स्रोत सोशल
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं शशि किरण, अंजलि और प्रियंका गुप्ता का चयन राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कानपुर में चार से आठ अक्तूबर तक आयोजित होगी। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बधाई दी।