मिर्जापुर। शहर और कटरा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गैंगेस्टर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल रविंद्र यादव और कटरा कोतवाली के एसआई जितेेंद्र यादव, डंकीनगंज चौकी प्रभारी अनवर खां ने मुखबिर की सूचना पर गिरधर चौराहा के पास से गैंगेस्टर के तीन आरोपी अक्षय यादव पुत्र गजाधर यादव, भोला मौर्या पुत्र नंदू मौर्या व पीयूष पांडेय पुत्र उदय पांडेय निवासी भटवा की पोखरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।