मड़िहान। थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास रविवार को सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाल बिगड़ने पर तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शंकर (54) अपने दो पुत्रों कमलेश (23) व राजेश (27) के साथ बाइक से शनिवार को राजापुर गांव आए थे। रविवार को सुबह देवरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वाहन के टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायलों को सीएचसी मड़िहान ले गई। परिजनों को मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी गई। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।