राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर पिकअप के धक्के से एक बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सोनभद्र जिले के नेवारी गांव निवासी सियाराम ( 24), करकोली गांव निवासी संजय (22) व जमुना (21) एक ही बाइक से मड़िहान जा रहे थे। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूसा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां सियाराम की हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।