मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लहुरिया छितपुर मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार की दोपहर 100 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लहुरिया छितपुर मार्ग के पास गांजा बेचने के लिए खड़े है। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रमाशंकर बिन्द निवासी बंगलिया भारतगंज थाना मांडा जनपद प्रयागराज को चार किलो, हरिनारायण प्रजापति निवासी बिहसड़ा बाजार थाना जिगना को तीन किलो व सुभावनलाल बिंद निवासी कर्पूरी थाना मेजा जनपद प्रयागराज को तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।