सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के कुबा खुर्द तरंगा में पुलिस ने मंगलवार को सुबह चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी अमितज्ञ कुमार की जमीन चुनार थाना क्षेत्र के खम्हवा जमती में है। वहीं एक कमरा है। जिसमें सरसों रखा गया था। चोर छह अप्रैल की रात कमरे का दरवाजा तोड़कर 24 बोरी सरसों उठा ले गए। सोमवार की रात चोर कुबा खुर्द तरंगा के पास छिपाकर रखी सरसों ट्रैक्टर पर लादकर ले जा रहे है। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुबा खुर्द तरंगा गांव में चढ़ाई पर ट्रैक्टर रोक लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार रामनरेश उर्फ छेदी निवासी खम्हवा जमती, मैसेंजर पटेल निवासी बलुआ बजाहूर, सतीश सिंह निवासी खम्हवा जमती को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर के पीछे बाइक से आ रहे बृजेश सिंह निवासी चेचरी मोड़ तथा लाल सिंह उर्फ लऊवा भागने में सफल रहे। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सरसों के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो और लोगों की तलाश की जा रही है।