फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1100 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विधानसभा उप चुनाव और नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटी पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। पड़री पुलिस ने शुक्रवार की रात 1100 पेटी शराब लदे ट्रक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। पड़री थाना और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाहनों की जांच के दौरान शुक्रवार की रात ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। ट्रक सवार तीन लोग विश्वनाथ यादव (चालक) निवासी दुगरहा विंध्याचल, धर्मेंद्र उर्फ प्रद्युम्न यादव (खलासी) व पप्पू कुमार गुप्ता निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। ट्रक से 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (रायल प्लस डीलक्स व्हीस्की व स्टार ब्लू डीलक्स व्हीस्की ब्रांड) बरामद हुई ।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। साथ ही गाड़ी भी सीज कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे अंग्रेजी शराब गोवा से अरुणाचल प्रदेश ले जाने के लिए ट्रक पर लोड करते हैं। उसे अरुणाचल प्रदेश की बजाय बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते हैं।
उन्होंने बताया कि पप्पू कुमार गुप्ता गोवा प्रांत की एक शराब कंपनी में काम करता है। जहां से विश्वनाथ यादव की ट्रक पर अंग्रेजी शराब लोड कर धर्मेंद्र उर्फ प्रद्युम्न यादव व पप्पू कुमार गुप्ता बिक्री के लिए लेकर जाते हैं। शराब ले जाते समय उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नंबर प्लेट बदल देते हैं, ताकि पकड़े न जा सकें। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है। उन्होंने शराब बरामद करने वाली टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें