विंध्याचल। चाकूबाजी कर तीन लोगों को घायल करने वाले तीन आरोपियों को विंध्याचल पुुलिस ने शुुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो नाबालिग हैं।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज के पास तीन जून की रात दो पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। चामुंडा देवी निवासी मोहित द्विवेदी समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें मोहित द्विवेदी (20), मोहित मोदनवाल (18), विशाल मोदनवाल (21) घायल हो गए। मोहित द्विवेदी की तहरीर पर विंध्याचल पुलिस ने पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इसमें दो नाबालिग हैं। एक आरोपी विशाल गिरी उर्फ सोनू गिरी निवासी मां चामुंडा देवी मंदिर के पास का चालान कर जेल भेज दिया गया।