फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंग्नल का तार काटने वाले आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंग्नल का तार काटने वाले आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के आस-पास बीते दिनों सिग्नल का तार काटने के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात को कबाड़ी की दुकान पर तार बेचने गए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का सामाना खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। आरपीएफ प्रभारी प्रभारी रजनीश राय मुखबिर से सूचना मिली कि कि मिर्जापुर -विंध्याचल के मध्य रेल लाइन से सिग्नल की केबल काट कर बेचने वाले दो अपराधी सिग्नल के तार को काट कर नटवा मिर्जापुर स्थित कबाड़ी हीरालाल विश्वकर्मा पुत्र बलदेव विश्वकर्मा के नटवां स्थित दुकान पर बेचने जा रहे है। दबिश देकर टीम ने रंगे हाथ दोनों आरोपितों को कबाड़ी हीरालाल की दुकान पर रेलवे के सिग्नल विभाग की केबिल को बेचते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी लुकमान पुत्र हसमुद्दी निवासी सराय धारी मोहल्ला थाना ऊपरकोट जिला बुलंदशहर व इरफान पुत्र हसमुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी सराय धारी मोहल्ला थाना ऊपरकोट जिला बुलंदशहर है। आरपीएफ ने दोनों आरोपी समेत कबाड़ी हीरालाल पुत्र बलदेव विश्वकर्मा निवासी महुवरियां को गिरफ्तार किया। कबाड़ी हाईवे रोड नटवा में कबाड़ की दुकान चलाता है। 7तीनों के कब्जे से रेलवे के सिग्नल विभाग की चोरी गई केबिल को बरामद कर लिया गया है। चोरों ने पूर्व में किए गए पांच अन्य मामलों में अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें