जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हरीशरण सिंह यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने यात्री प्रतिक्षालय में लूट की घटना को अंजाम देने वाले और ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शुक्रवार को पटेगरा नाला अंडरपास के दक्षिणी किनारे स्थित दिलदिल बाबा के चबूतरे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपित शंभू हरिजन पुत्र ज्वाला प्रसाद उर्फ कृष्णा प्रसाद निवासी बंगाली चौराहा विंध्याचल, भेजवा उर्फ ओंकार धरिकार पुत्र बाबूराम निवासी बंगाली चौराहा विंध्याचल, अशोक बिन्द पुत्र शिवराम निवासी रेहड़ा चुंगी विंध्याचल के पास से 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक मोबाइल फोन, 600 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया।