फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिट्ठू बैग में गांजा लेकर जा रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के बेलखरा मोड़ के पास से बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से पिट्ठू बैग में रखे 22 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अहैरारा पुलिस को बृहस्पतिवार को सुबह वाहनों की जांच के दौरान बेलखरा मोड़ के पास तीन संदिग्ध लोग पिट्ठू बैग लेकर आते हुए दिखाई दिए। तीनों पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 22 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी दीपक शर्मा निवासी ग्राम झपरी राबर्ट्सगंज सोनभद्र, रंजीत गोड़ निवासी पटेहरा कला मड़िहान व अरविंद राजभर निवासी मुस्तफाबाद रेता चौबेपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गांजा के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें