मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी काॅलोनी निवासी विहिप के पूर्व जिला मंत्री से ठग ने पुलिस बनकर बच्चे को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कटरा कोतवाली, साइबर थाने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बच्चे से बात कराने को लेकर यह माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से इस तरह का फ्राड किया गया है। फिलहाल साइबर थाने की पुलिस एआई के जरिए फ्राड होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनोज दमकल ने बताया कि 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे व्हाट्सएप काॅल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह पुलिस विभाग से बोल रहा है। उसने बताया कि उनका पुत्र ऋषभ श्रीवास्तव बाहर रहकर बीटेक की पढ़ाई करता है। उसे किसी गंभीर अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया है। इसमें आपका पुत्र भी फंस गया है। तत्काल दो लाख रुपये नहीं भेजने पर उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। फोन पर उसके बच्चे के आवाज में बात कराई गई। मनोज ने बताया कि बच्चे की आवाज सुनकर वे घबरा गए। बच्चे की आवाज में बात करने वाले ने बताया कि पलिस वालों ने उसे काफी ज्यादा मारा है। उसकी कोई गलती नहीं है। घबराकर बच्चे का भविष्य खराब होने के डर से उधार लेकर 50 हजार रुपये किसी प्रकार दिए गए फोन नंबर पर भेजा। एक लाख रुपये दो बार में छोटे भाई की पत्नी से भेजवाया। इसके बाद 50 हजार रुपये की और मांग होने लगी। उन्होंने बताया कि रुपयों की व्यवस्था के लिए निकले थे, उसी बीच परिवार के लोगों ने पुत्र के हास्टल में रह रहे उसके साथी को फोन किया तो साथी ने ऋषभ से बात कराई। इसके बाद पुत्र ने फोन कर बताया कि वह सही है। आपके साथ फ्राड हुआ है। धोखाधड़ी के मामले में कटरा कोतवाली और साइबर थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया गया है। साइबर थाने के प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह परिसर में आयोजित भारत - नेपाल मैत्री महोत्सव में खेली गई फूलो की होल