हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में सोमवार की रात चोर किराना की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदान ने थाने में चोरी की सूचना दिया। गड़बड़ा राजा गांव निवासी दयाराम गुप्ता ने बताया कि रात को दुकान में लगे रोशनदान को तोड़कर चोर अंदर घुसे। वह साबुन, तेल व अन्य सामान ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।