फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक है इस बार का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन कर बजट पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बजट को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा संतोष गोयल ने बजट पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। कहा कि बजट में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री भाजपा गौरव उमर ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राम आसरे सरोज ने अभिनंदन पत्र पढ़कर बजट पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता मंडल उपाध्यक्ष नगर पश्चिमी गौरव बरनवाल का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। अध्यक्षता भाजपा नगर पश्चिमी के मंडल अध्यक्षअभय मिश्रा ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को इस ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद कहा। कार्यक्रम का संचालन विवेक बरनवाल ने किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया पर विशेष रुप से चर्चा की। कार्यक्रम में व्यापारी वकील अध्यापक आदि वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें