चांद पर अलग-अलग नाम से बेची जा रही प्रापर्टी
कई कंपनियां वेबसाइट व विभिन्न माध्यमों से चांद पर प्रापर्टी दे रही हैं। इस पर चंद्रमा के कई क्षेत्रों के नाम दिखाई देंगे। जैसे कि सी ऑफ क्लाउड्स, सी ऑफ वेपर्स, लेक ऑफ ड्रीम, बे ऑफरेनबो इत्यादि। इनमें से किसी भी क्षेत्र में जमीन खरीद सकते हैं। लूना सोसाइटी इंटरनेशनल उनमें से एक है। दावा किया गया है कि यह वेबसाइट लोगों को चंद्रभूमि का टुकड़ा बेचने की अनुमति देती है। लूना सोसाइटी के दुनिया भर में सदस्य हैं। चंद्रमा पर स्थान और मांग के आधार पर प्रापर्टी की कीमत भी कम ज्यादा होती रहती है। शेयर बाजार की तरह ही जिस स्थान पर मांग ज्यादा है, वहां इसकी कीमत बढ़ जाएगी और मांग कम होने पर कीमत कम हो जाएगी।