फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान और वंचितों का आरक्षण बचाने का है यह चुनाव : अविनाश पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि यह चुनाव संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म कर पुरानी प्रक्रिया से फिर से भर्ती शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव बरियाघाट स्थित एक लाॅन में रविवार को इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ काला कानून लेकर आई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उस कानून का विरोध किया गया था। इससे सरकार को उस कानून को वापस लेना पड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया गया है। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल तथा अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने की। बैठक में मिर्जापुर प्रभारी मनीष मिश्रा, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें