संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला बाजार के पीछे खेत की रखवाली के लिए लगाए गए लोहे के 24 एंगल तोड़कर चोर उठा ले गए।
किसान मिंटू सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले खेत की रखवाली के लिए लोहे की 100 से ज्यादा एंगल लगवाए थे। उसमें जाली लगाना जाना बाकी था। बुधवार की रात चोर 24 एंगल तोड़कर उठा ले गए। एक एंगल की कीमत लगभग 1400 रुपये है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद